चेन्नई

विल्लुपुरम में अन्ना की मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद इलाके में तनाव

अन्नादुरै की पूर्ण आकार की मूर्ति विल्लुपुरम-पुदुचेरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडमंगलम में बनाई गई थी।

less than 1 minute read
Sep 26, 2022
विल्लुपुरम में अन्ना की मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद इलाके में तनाव

विल्लुपुरम.

विल्लुपुरम जिले में सत्ताधारी डीएमके के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। शहर में पार्टी के संस्थापक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरै की प्रतिमा से छेड़छाड़ के बाद शहर में विरोध मार्च निकालने से तनाव बढ़ गया है। अन्नादुरै की पूर्ण आकार की मूर्ति विल्लुपुरम-पुदुचेरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडमंगलम में बनाई गई थी।

प्रतिमा को चप्पलों की माला पहनाई गई थी। उनका चेहरा डीएमके के पार्टी के झंडे से ढका हुआ था। पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की एक तस्वीर प्रतिमा पर लगी हुई है।

ए राजा हाल ही में अपनी हिंदू धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद न होने के कारण जांच में अधिकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। विल्लुपुरम इलाके के सूत्रों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है और भारी पुलिस टीम इलाके में डेरा डाले हुए है।

Published on:
26 Sept 2022 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर