
Ban on plastic from January 1 in Tamil Nadu
चेन्नई।मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने मंगलवार को कहा कि आगामी १ जनवरी २०१९ से तमिलनाडु प्लास्टिक (नॉन बायोडिग्रेडेबल) मुक्त होगा। हालांकि दूध, दही, तेल और दवाइयों के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर छूट दी जाएगी। विधानसभा सत्र में उन्होंने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़े उपहार के रूप में साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जे.जयललिता ने प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाली बीमारियों का विश्लेषण करने के लिए एक टीम का गठन किया था। उस टीम की सिफारिशों को गंभीरता से लेते हुए ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
पलनीस्वामी ने कहा कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण दूषित होने के अलावा बहने वाले पानी का ठहराव होता है। प्लास्टिक में इकठ्ठा होने वाले पानी से मच्छरों का प्रजनन बढऩे के साथ तरह-तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हंै।
प्लास्टिक को जलाना शुद्ध हवा को भी प्रदूषित करता है। सडक़ पर फेंके जाने वाले प्लास्टिक को गायें एवं बकरियां खाकर प्रभावित हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा उपभोक्ताओं और दुकानदारों को अभी से कपड़े और कागज के बैग्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य तमिलनाडु को प्लास्टिक पेपर, कवर, प्लेट्स, कप्स, स्ट्रॉ सहित अन्य चीजों से राज्य को मुक्त करना है।
सरकार के प्लास्टिक प्रतिबंधित करने वाले निर्णय का स्वागत
पीएमके संस्थापक एस. रामदास ने मंगलवार को राज्य सरकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाले निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने वर्ष २००३ की तरह इस घोषणा को वापस नहीं लेने का भी आग्रह किया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में रामदास ने कहा सरकार द्वारा पहली बार प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, इससे पूर्व वर्ष २००२ में भी राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जे. जयललिता ने प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधानसभा में एक बिल पास किया था, लेकिन ३० जनवरी २००३ को बिना किसी स्पष्टीकरण के वापस ले लिया गया था।
Published on:
27 Jun 2018 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
