दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी टीमों के लिए टी-20 क्रिकेट खेलने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार को कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मेरे परिवार की तरह है और चेन्नई मेरे घर जैसा है। ब्रावो ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान एमएस धोनी के नेतृत्व में आईपीएल खेलेंगे जिनका मानना है कि प्रेशर और मॉमेंट का आंनद लो। डर कर गेम खेला नहीं जा सकता।