चेन्नई

chennai news in hindi: honor killing : दंपत्ति की हत्या का मामला- लडक़ी के पिता ने कबूला गुनाह

हाल ही में तुत्तुकुड़ी Thootukudi जिले के विलातिकुलम के पास हुई दंपती की murder मामले में महिला के पिता ने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल किया है कि उसने ही हत्या ( honor killing ) की थी।

less than 1 minute read
Jul 08, 2019
Honor Killing

मदुरै. हाल ही में तुत्तुकुड़ी Thootukudi जिले के विलातिकुलम के पास हुई दंपती की murder मामले में महिला के पिता ने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल किया है कि उसने ही हत्या ( honor killing ) की थी। घटना के बाद घटनास्थल से खून और कटा हुआ अंग मिला था। इस मामले में गिरफ्तार महिला के पिता ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि उसकी बेटी ने अंतरजातीय शादी की थी।
पुलिस अधीक्षक अरुण बालगोपालन ने बताया कि जब पति-पत्नी सो रहे थे तब आरोपी उनके घर गया और अंधेरा होनेे का फायदा उठाते हुए हंसिया से उन पर हमला कर दोनों की हत्या murder कर दी।
उल्लेखनीय है कि इस दंपती ने अंतरजातीय विवाह किया था। उनके परिजन इस शादी के खिलाफ थे। मृतक कुलातुर गांव के टी. सोलैराजा और उसकी पत्नी ए. ज्योति उर्फ पेच्चिअम्माल नमक की कंपनी में काम करते थे। दोनों अलग-अलग जातियों से थे। सोलैराजा को कंपनी में काम करने के दौरान पेच्चिअम्माल से प्यार हो गया। उसके परिजनों को इस प्यार से परेशानी थी इसलिए उन्होंने ज्योति से संबंध विच्छेद करने को कहा। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने तीन महीने पहले मंदिर में शादी कर ली और कुलात्तुर गांव में जाकर बस गए। गुरुवार को उनकी हत्या ( honor killing ) की गई थी।

Updated on:
08 Jul 2019 11:51 am
Published on:
08 Jul 2019 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर