चेन्नई. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को चेन्नई और श्रीलंका के बीच पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज पोत ‘एमवी एम्प्रेस’ को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर चेन्नई बंदरगाह पर 17.21 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल का उद्घाटन भी किया गया। 2880 वर्ग मीटर में फैले क्रूज टर्मिनल 3000 यात्रियों की मेजबानी करने में सक्षम होगी।
सोनोवाल ने कहा कि हमारे तटीय क्षेत्र के आसपास समृद्ध विरासत और संस्कृति के साथ भारत में क्रूज पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 2024 तक तीन नए अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उम्मीद हैं कि क्रूज जहाजों की संख्या 2023 में 208 से बढ़कर 2030 में 500 और 2047 तक 1100 तक हो जाएगी।