21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम स्टालिन ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया तिरंगा, गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

स्टालिन ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराने के बाद अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी धर्मनिरपेक्षता, समानता, भाईचारे, सादगी, ईमानदारी और अनुशासन जैसे सभी महान मानवीय सिद्धांतों के प्रतीक थे और वह उन महान राष्ट्रीय शख्सियतों में से हैं जिनकी याद लोगों को समय-समय पर दिलाई जानी चाहिए।  

less than 1 minute read
Google source verification
सीएम स्टालिन ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया तिरंगा, गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

सीएम स्टालिन ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में फहराया तिरंगा, गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

चेन्नई.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्र को आज महात्मा गांधी के धर्मनिरपेक्षता एवं भाईचारे के आदर्शों का पालन करने की सबसे अधिक जरूरत है और द्रमुक (द्रविड़ मुन्नेत्र कडग़म) शासन के ‘द्रविड़ मॉडल’ ने सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए ऐसे सभी उच्च सिद्धांतों को अपनाया है। स्टालिन ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराने के बाद अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी धर्मनिरपेक्षता, समानता, भाईचारे, सादगी, ईमानदारी और अनुशासन जैसे सभी महान मानवीय सिद्धांतों के प्रतीक थे और वह उन महान राष्ट्रीय शख्सियतों में से हैं जिनकी याद लोगों को समय-समय पर दिलाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ये आदर्श आज राष्ट्र के लिए बेहद आवश्यक बन गए हैं। हम द्रविड़ मॉडल वाली सरकार चला रहे हैं, जिसमें ऐसे सभी आदर्श शामिल हैं। सामाजिक न्याय, समानता, आत्म सम्मान, नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अधिकार, राज्य की स्वायत्तता, भाषा को लेकर प्रेम इसमें शामिल है।

उन्होंने कहा कि केवल एकता ही देश की रक्षा करेगी तथा बाहरी ताकतों पर जीत हासिल करने के लिए राष्ट्र के भीतर, लोगों के बीच एकता बहुत जरूरी है और यह सुनिश्चित करना ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के समान, राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को एक जुलाई 2022 से 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जाएगा। इससे 16 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और 1,947.60 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार की पेंशन में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रमुक शासन स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने दक्षिणी पंचालंकुरिची में स्वतंत्रता सेनानी वीरापांड्या कट्टाबोम्मन के लिए एक स्मारक (किला) बनाने की भी घोषणा की।