चेन्नई महानगर और आसपास के जिलों में चक्रवात मिचौंग के तबाही मचाने के बाद अब राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। इधर सेवाभावी संगठन और सरकारी महकमा प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं। चेन्नई महानगर निगम के तिरुविकानगर स्थित जोनल कार्यालय में चक्रवात मिचोंग प्रभावित 10,000 लोगों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया गया।