20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DMDK-DMK alliance: DMK ने दी एक राज्यसभा, छह विधानसभा सीटें

DMDK ने गुरुवार को DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कर दी। इस गठबंधन के तहत DMDK को एक राज्यसभा सीट और छह विधानसभा सीटें देने का वादा किया गया है। यह फैसला राज्यसभा चुनावों की घोषणा के ठीक बाद आया है, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में […]

2 min read
Google source verification
DMDK-DMK alliance

डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत और पार्टी कोषाध्यक्ष एल. के. सुधीश, मुख्यमंत्री एवं डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन।

DMDK ने गुरुवार को DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कर दी। इस गठबंधन के तहत DMDK को एक राज्यसभा सीट और छह विधानसभा सीटें देने का वादा किया गया है। यह फैसला राज्यसभा चुनावों की घोषणा के ठीक बाद आया है, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मच गई है।

DMDK-DMK alliance का ऐलान

डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत और पार्टी कोषाध्यक्ष एल. के. सुधीश ने डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और डीएमके उपमहासचिव कनिमोझी करुणानिधि भी मौजूद रहे। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में गठबंधन की औपचारिक घोषणा हुई।

सीट शेयरिंग और चुनावी समझौता

डीएमके सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने पहले ही कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट देने की प्रतिबद्धता जताई थी और अब डीएमडीके को भी एक सीट देने का वादा किया है। छह विधानसभा सीटों का चयन डीएमके नेतृत्व द्वारा गठित समिति करेगी। एक वरिष्ठ डीएमके नेता के मुताबिक, "गठबंधन तभी पक्का हुआ जब सीटों की संख्या दोनों पक्षों ने स्वीकार कर ली।" भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हाल ही में 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा की गई थी, जिसमें तमिलनाडु की छह सीटें भी शामिल हैं।

गठबंधन का राजनीतिक महत्व

डीएमडीके की स्थापना 2005 में अभिनेता-राजनेता विजयकांत ने की थी और अब तक पार्टी कभी डीएमके के साथ नहीं रही थी। डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने इस गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि यह तमिलनाडु की प्रगति और समृद्धि में योगदान देगा। प्रेमलता विजयकांत ने बताया कि यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार लिया गया है। उन्होंने कहा, "यह गठबंधन दस वर्षों की देरी के बाद हुआ है। यह तब होना चाहिए था जब कप्तान विजयकांत जीवित थे। अब हम मिलकर गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें दिलाने की कोशिश करेंगे।"

डीएमडीके का चुनावी सफर

डीएमडीके ने 2006 और 2009 के चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े थे, 2011 में एआइएडीएमके के साथ, 2014 में भाजपा नीत गठबंधन, 2016 में पीपुल्स वेलफेयर एलायंस, 2019 और 2024 में फिर से एआइएडीएमके के साथ और 2021 में एएमएमके के साथ चुनाव लड़ा था। अब डीएमके के साथ गठबंधन से पार्टी के लिए नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।