18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Rajya Sabha Election: 6 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान

तमिलनाडु (Tamil Nadu) की छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को मतदान कराने की घोषणा की है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया और प्रमुख उम्मीदवार चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों […]

2 min read
Google source verification

पश्चिम बंगाल में EC सख्त (ANI)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) की छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को मतदान कराने की घोषणा की है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

चुनाव प्रक्रिया और प्रमुख उम्मीदवार

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद, प्रत्याशी 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च को संपन्न होगा।

इन छह सीटों में तिरुचि शिवा, एन.आर. एलंगो, अन्तियूर पी. सेल्वरासु और कनिमोझी एन.वी.एन. सोमु (डीएमके), एम. तंबिदुरै (एआइएडीएमके) और जी.के. वासन (टीएमसी) के नाम प्रमुख हैं। चुनाव आयोग की अधिसूचना के तहत यह चुनाव देशभर की 37 रिक्त राज्यसभा सीटों के साथ आयोजित किया जाएगा।

गठबंधन और सीट बंटवारे पर मंथन

राज्यसभा चुनाव की समय-सीमा तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले तय की गई है, जिससे राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों प्रमुख द्रविड़ दलों के सहयोगी दल राज्यसभा में सीटों की मांग कर रहे हैं, जिससे चुनावी वार्ता को नया मोड़ मिला है। डीएमडीके ने अब तक अपने गठबंधन की औपचारिक घोषणा नहीं की है और राज्यसभा सीट पाने की संभावना तलाश रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एआइएडीएमके ने डीएमडीके को एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था, लेकिन बाद में दोनों सीटें अपने पास रख ली थीं।

सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा में वर्तमान समीकरण को देखते हुए द्रमुक (DMK) को चार और अन्नाद्रमुक (AIADMK) को दो सीटें मिलने की संभावना है। इस घोषणा के बाद सभी प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन और गठबंधन की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यसभा की ये सीटें तमिलनाडु सहित कई राज्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।