
दृढ़ संकल्प से महिलाएं पा सकती हैं सफलता
कोयम्बत्तूर. महिला दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। सशस्त्र सेनाओं के जरिए राष्ट्र सेवा में भी महिलाओं के लिए कोई बाधा नहीं है।यह बात नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर पी. स्वाति ने फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सेनाओं में काफी अवसर हैं और वे आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती से निपट सकती हैं।
एफएलओ की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम 'साधनाÓ में स्वाति को आठ महीने की कठिन समुद्री यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। स्वाति आईएनएसवी तारिणी से विश्व भ्रमण करने वाली देश और एशिया की पहली महिला सैन्य दल की छह सदस्यों में शामिल थीं। समुद्र यात्रा के अनुभव का जिक्र करते हुए स्वाति ने कहा कि गहरे समुद्र में २५४ दिन बीताना काफी चुनौतीपूर्ण था। टीम ने २१ हजार ६०० समुद्री मील का सफर किया। टीम ने तीन महासागर, ४ महाद्वीप और पांच देशों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल समुद्री स्थिति, तेज हवाओं और लहरों के कारण सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिक्की एफएलओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी रेड्डी ने कहा कि महिला हो या पुरुष, आत्मा साहस में होती है। एफएलओ कोयम्बत्तूर चैप्टर की अध्यक्ष जयंती मनोहर, आईएनएस अग्रणी के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर राजीव चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। एफएलओ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम बाफना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
04 Mar 2019 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
