16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक के पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

कर्नाटक के पूर्व आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए 14 महीने पहले सेंथिल ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

2 min read
Google source verification
कर्नाटक के पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

कर्नाटक के पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

-कहा 2024 के चुनाव में लोकतंत्र विरोधी बलों को उखाड़ फेकेंगे
चेन्नई. कर्नाटक के पूर्व आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए 14 महीने पहले सेंथिल ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख केएस अलगिरी, राज्य प्रभारी दिनेश राव और ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव संजय दत्त की उपस्थिति में सेंथिल पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विरोधी बहुलवादी बलों को समाप्त करने के लिए कांग्रेस सही मार्ग पर आगे बढ़ रही है और यही कारण है कि मै इसमें शामिल हो गया।

आगामी विस चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मै राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर कांग्रेस, डीएमके और अन्य सहयोगी दलों के लिए प्रचार पर ध्यान दूंगा। सेंथिल ने कहा मेरा अंतिम लक्ष्य लोकतांत्रित ताकतों को एक साथ लाकर लोकतांत्रित विरोधी बलों को 2024 के चुनाव में उखाड़ फेकना है। फासीवादी सरकार के अंत की शुरूआत के संकेत दिखने लगे हैं और इस तरह के विरोधी बल के खिलाफ ताकत तैयार हो रही हैं। तमिलनाडु भाजपा पार्टी के लिए आखिरी मोर्चा है। वे यहां फूट डालों और राज करों के धू्रवीकरण के अपने फार्मूले को दोहराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन राज्य अद्वितीय है और इसमें महत्वपूर्ण चीजों पर बौद्धिक स्पष्टता है। वे राजनीति और धर्म में अंतर करते हैं। राज्य में छह दसक पहले ही वैचारिक हमलों को दूर किया था, इसलिए भाजपा तमिलनाडु में विकास नहीं कर सकती है।

राज्य की जनता ने हमेशा से सामाजिक समानता में विश्वास रखा है और अपने बच्चों को स्कूल में देखने के लिए कुछ भी त्याग कर सकते हैं। लेकिन भाजपा पार्टी सुर्खियों में रहने के लिए मुद्दों को बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा की प्रस्तावित वेल यात्रा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य धर्म के नाम पर बच्चों के हाथों से पेन, पेंसिल और किताबों को छीन कर वेल और त्रिशूल देना है। हाल ही में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से हुई मुलाकात का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास नेता का घटक है वे लोगों की सुनते हैं और बातचीत करते हैं।