30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुदुचेरी के पूर्व मंत्री की हत्या

पुदुचेरी के पूर्व मंत्री की हत्या-कार पर देशी बम से हमला, फिर धारदार हथियार से वार 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 3 Jan 2017, 6:32 PM IST

murder

murder


पुदुचेरी. केंद्र शासित प्रदेश के करैकल क्षेत्र में मंगलवार को एक गिरोह के सदस्य पुदुचेरी के पूर्व मंत्री और पूर्व स्पीकर वी.एम.सी शिवकुमार की हत्या कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक मैरिज हॉल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए शिवकुमार गए थे। जैसे ही वह अपनी कार से नीचे उतरे उसी दौरान छह लोगों के एक गिरोह ने उनकी कार के पास देशी बम फेंक दिया। यह देख शिवकुमार खुद की जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे और अचानक से गिर गए। जिसके बाद आरोपी वहां पहुंचे और घातक हथियार से शिवकुमार पर हमला कर उनकी हत्या कर वहां से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


पांच बार विधायक रहे
सूत्रों के अनुसार शिवकुमार नीरावे निर्वाचन क्षेत्र से डीएमके के टिकट पर पांच बार विधायक चुने रह चुके थे। वहीं एम.डी.आर रामचंद्रन मंत्रालय में वे स्वास्थ्य मंत्री के साथ स्पीकर भी रहे। इसी बीच वर्ष 2011 में जब उन्हें डीएमके ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। वर्ष 2016 में अप्रेल में उन्होंने एआईएडीएमके के टिकट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें इस बार हार का सामना करना पड़ा।