30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder Mystery: ऐसे चार साल की बच्ची ने मां को बताया पिता का हत्यारा

विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Purushottam Reddy

•

Updated: 5 Jan 2017, 8:32 PM IST

murder

murder

चेन्नई. चार साल की बच्ची ने अपने पिता के कत्ल का राजफाश करने में पुलिस की मदद की। मेडवाक्कम में बिजली मिस्त्री अरवझगन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या मंगलवार रात हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि अवैध संबंधों को छिपाने के लिए अरवझगन की पत्नी सुरेखा ने अपने पड़ोसी व प्रेमी गणपति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पिता की हत्या का रहस्य अरवझगन की चार साल की बेटी ने उजागर किया।
पुलिस ने बताया कि सत्यम सिनेमा में बिजली मिस्त्री का काम करने वाला अरवझगन मंगलवार रात पत्नी और बेटी के साथ सोया हुआ था। अगले दिन सुबह अरवझगन घर में मृत पाया गया। सिर फोड़़कर उसकी हत्या की गई थी। सुरेखा ने पुलिस को हत्या के बारे में सूचना दी। उसने कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पुलिस को बयान दिया कि उस पर भी हमला हुआ ताकि वह शक के दायरे में नहीं आए।
इसी बीच पुलिस ने उसकी चार साल की बेटी से पूछताछ की। उसकी बेटी ने पूछताछ में बताया कि उसके पड़ोस वाले गणपति अंकल पापा की अनुपस्थिति में घर आते हैं। उसके यह बयान पुलिस तहकीकात के लिए महत्वपूर्ण लीड साबित हुआ। उसके बाद पुलिस ने कड़ी से कडी मिलाते हुए सुरेखा को हिरासत में ले लिया जो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थी। पूछताछ में उसने पति की हत्या कबूल ली। उसके कबूलनामे के बाद पुलिस ने गणपति को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।