चेन्नई

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन रक्षिता रवि का सम्मान

उन्होंने हाल ही वल्र्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीता था।

less than 1 minute read
Nov 01, 2019
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन रक्षिता रवि का सम्मान

चेन्नई. मेल अयनम्बाक्कम स्थित वेलम्माल विद्यालय में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन रक्षिता रवि का सम्मान किया गया। वह 14 वर्षीय इन्टरनेशनल वुमैन मास्टर वेलम्माल की छात्रा हैं। उन्होंने हाल ही वल्र्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीता था। स्कूल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि के सभी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हासिल करें। इस मौके पर उन्हें तीन आयामी कला प्रतिमा दी गई। साथ ही उनकी सफलता की यात्रा को दिखाते हुए डाक्यूमेंट्री चलाई गई। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की क्षमता उसके द्वारा चुने गए अवसरों एवं उनके उपयोग से सामने आती है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की क्षमता उसके द्वारा चुने गए अवसरों एवं उनके उपयोग से सामने आती है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन रक्षिता रवि का सम्मान किया गया। स्कूल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें तीन आयामी कला प्रतिमा दी गई।

Published on:
01 Nov 2019 06:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर