19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडी गठबंधन के नेता या तो जमानत पर या जेल में : जेपी नड्डा

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश ने विकास में लंबी छलांग लगाई है। 2019 में भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति था जो अब पांचवीं सीढ़ी पर आ गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
इंडी गठबंधन के नेता या तो जमानत पर या जेल में : जेपी नड्डा

इंडी गठबंधन के नेता या तो जमानत पर या जेल में : जेपी नड्डा

करुर/चेन्नई.

अरियलूर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा इंडी गठबंधन के नेता या तो जमानत पर हैं या जेल में हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी जमानत पर हैं जो पी चिदम्बरम भी जमानत पर चल रहे है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया जेल में हैं। जेपी नड्डा ने द्रमुक पर निशाना साधते हुए कहा स्टालिन सरकार के भ्रष्ट शासन में तमिलनाडु का विकास खतरे में है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में देश ने विकास में लंबी छलांग लगाई है। 2019 में भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति था जो अब पांचवीं सीढ़ी पर आ गया है।

जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थानड्डा ने कहा कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के बाद भी मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया है, जिसने हम पर 200 वर्षों तक शासन किया और अब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2024 में जब प्रधानमंत्री तीसरी बार पीएम बनेंगे तो भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरुदनगर प्रत्याशी राधिका शरथ कुमार के समर्थन में भी चुनाव प्रचार किया।