18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेकेडाटू बांध नहीं बना सकता कर्नाटक: दुरै मुरुगन

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरै मुरुगन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अनुमति नहीं दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
मेकेडाटू बांध नहीं बना सकता कर्नाटक: दुरै मुरुगन

मेकेडाटू बांध नहीं बना सकता कर्नाटक: दुरै मुरुगन

चेन्नई. राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली का दौरा कर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर कर्नाटक में मेकेडाटू बांध के निर्माण पर चर्चा की।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कर्नाटक मेकेडाटू बांध नहीं बना सकता। इसके लिए तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी की अनुमति जरूरी है।

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरै मुरुगन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अनुमति नहीं दी जाएगी।

कर्नाटक के मेकेडाटू बांध निर्माण के प्रयास के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।

इसमें प्रस्ताव पारित होने के साथ ही तमिलनाडु ऑल पार्टी कमेटी दिल्ली गई और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की।

समिति के अध्यक्ष व राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरै मुरुगन ने बताया कि हम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। करीब 45 मिनट तक उनसे चर्चा की।

तमिलनाडु के प्रस्ताव के बारे में उनको अवगत कराया कि केंद्र किसी भी सूरत में कर्नाटक के मेकेडाटू बांध का समर्थन नहीं करे।

हमने उनको केंद्रीय जल संसाधन प्राधिकरण की बांध की प्रोजेक्ट रिपोर्ट को दी गई अनुमति के बारे में भी बताते हुए चिंता जताई।

दुरै मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री से मिले जवाब की जानकारी दी कि कर्नाटक को बांध निर्माण की व्यापक परियोजना रिपोर्ट तैया करने से पहले पांडिचेरी, केरल व तमिलनाडु से अनुमति लेने को कहा गया था।

उसके बाद ही मंत्रालय उस पर विचार करता। लेकिन कर्नाटक ने मनमाफिक रिपोर्ट तैयार की है जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।