
डीएमके सत्ता में आई को नीलगिरी में खुलेगा मेडिकल कॉलेज:ए. राजा
उन्होंने कहा डीएमके ने सदैव जरूरतमंदों व गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। राजा ने कहा कि नीलगिरी में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव
कोयम्बत्तूर. पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने कहा है कि अगर द्रमुक मुनेत्र कषगम(डीएमके)सत्ता में आई तो नीलगिरी में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। वे ऊटी में डीएमके अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के 85 वें जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा डीएमके ने सदैव जरूरतमंदों व गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। राजा ने कहा कि नीलगिरी में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है।लोगों को इलाज के लिए कोय बत्तूर जाना पड़ता है। द्रमुक को जिताया तो ऊटी में ही सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।
राजा ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह नीलगिरी का विकास नहीं चाहती। यहां पहले से तो क पनियां व उद्योग धंधे हैं। उन्हें बंद किया जा रहा है।केन्द्र सरकार की योजना अब ऐतिहासिक अरुवांगडू कॉर्डिट फैक्ट्री को बंद करने की है।
उन्होंने बताया कि हिन्दुस्तान फोटो फिल्म का खाली पड़ा विशाल भवन व परिसर इसके लिए उपयुक्त रहेगा। राजा ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह नीलगिरी का विकास नहीं चाहती। यहां पहले से तो क पनियां व उद्योग धंधे हैं। उन्हें बंद किया जा रहा है।केन्द्र सरकार की योजना अब ऐतिहासिक अरुवांगडू कॉर्डिट फैक्ट्री को बंद करने की है। जबकि यह सबसे पुराना रक्षा कारखाना है। यह बंद किया जाता है तो करीब 2000 लोगों की रोजी रोटी छीन जाएगी।नीलगिरी से चार बार सांसद रहे राजा ने कहा कि प्रदेश में सत्तारुढ़ अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (एडीएमके)भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। नीलगिरी के सांसद व राज्य सभा सदस्य एडीएमके के हैं पर वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। लेकिन द्रमुक केन्द्र सरकार की इस कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से कोई उ मीद रखना बेमानी है। वह पूरी तरह भाजपा के हाथों में खेल रही है।
Published on:
10 Jul 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
