
MK स्टालिन ने जापान में बुलेट ट्रेन में की 500 किमी की यात्रा का लुत्फ उठाया, कहा, भारत में भी ऐसी ट्रेन सेवा शुरू हो
चेन्नई. जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को बुलेट ट्रेन से राजधानी टोक्यो तक 500 किलोमीटर की यात्रा की और कहा कि भारत में भी इस तरह की ट्रेन सेवा शुरू होने से भारतीय नागरिकों को भी फायदा हो सकता है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा "ओसाका से टोक्यो तक बुलेट ट्रेन की यात्रा। ढाई घंटे से भी कम समय में लगभग 500 किमी की दूरी तय की।
उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसी ही ट्रेन चलाई जानी चाहिए। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा आसान होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य में निवेश आकर्षित करने और जनवरी 2024 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में भाग लेने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए जापान की यात्रा पर हैं। संवाददाताओं से बात करते हुए स्टालिन ने कहा, "जनवरी 2024 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट चेन्नई में होने वाली है।
Published on:
28 May 2023 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
