तिरुवत्तीयूर जोन में एक हजार के पार
चेन्नई.
चेन्नई में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकऱ 30 हजार से अधिक हो गई है, जबकि 300 से अधिक संक्रमितों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1487 नए मरीज मिले हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हो गई है। अबतक चेन्नई में कुल 316 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक मौतें रायपुरम जोन में 58, फिर तिरुविका नगर में 51, तैनाम्पेट जोन में 44 और तंडियारपेट जोन में 37 संक्रमितों की मौत हुई है , वहीं शोलिंगनल्लूर जोन में एक भी मौत नहीं हुई है।
तिरुवत्तीयूर जोन में एक हजार के पार
चेन्नई में कोरोना के मामले बढकऱ 30 हजार के पार हो गए है, इसी तरह तिरुवत्तूयूर जोन में कोरोना के मामले एक हजार के पार हो गए है। पहले से ही महानगर के सात जोन रायपुरम, कोडम्बाक्कम, तिरुविका नगर, तैनाम्पेट, अण्णा नगर, तंडियारपेट और अडयार में कोरोना के मामले हजार पार कर चुके है।
तिरुवत्तीयूर जोन में शनिवार को 1072 कोरोना के मामले हो चुके जिनमें 609 एक्टिव मामले है। रायपुरम में 4821, तिरुविका नगर में 2660, कोडम्बाक्कम में 3108, तंडियारपेट में 3781, अण्णा नगर में 2781, तैनाम्पेट में 3464, अडयार में 1607 और वलसरवाक्कम में 1268 कोरोना के मामले है। वहीं महानगर में मृतकों की संख्या 300 के पार हो गई है।