चेन्नई

के.आर.इलांगोवन को उद्यमिता अवार्ड

डिजिटल इंडिया मिशन में उल्लेखनीय योगदान के लिए

less than 1 minute read
Nov 30, 2019
के.आर.इलांगोवन को उद्यमिता अवार्ड

चेन्नई.
ओएसिस साइबरनेटिक्स के प्रबंध निदेशक के.आर.इलांगोवन को सीआईआई कनेक्ट 2019 में इस साल का प्रतिष्ठित उद्यमिता पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें डिजिटल इंडिया मिशन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही सीआईआई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। यह आयोजन का 18वां संस्करण था। उन्हें इ-गवर्नेंस के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने आईटी सोल्यूशन प्रदान करने में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसके लिए विभिन्न राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली डिजिटाइजेशन का सहारा लिया जा रहा है। नाबार्ड के तहत स्वयं सहायता समूह आटोमेशन, देश भर में फर्टिलाइजर आउटलेट्स आटोमेशन तथा टेक्सटाइल विभाग के लिए ईआरपी अप्लीकेशन तथा हेल्थकेयर आटोमेशन इसमें भी शामिल हैं। इस प्रकार ओएसिस ग्रामीण एवं शहरी भारत में करीब 20 करोड़ नागरिकों की सेवा में लगा है। इस मौके पर आईटी मंत्री उदयकुमार एवं सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
30 Nov 2019 03:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर