22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DMK का BJP से गठबंधन की संभावना नहीं: स्टालिन

अब द्रमुक और भाजपा के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
DMK का BJP से गठबंधन की संभावना नहीं: स्टालिन

DMK का BJP से गठबंधन की संभावना नहीं: स्टालिन

चेन्नई.

द्रविड़ मुनेत्र कषझम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। स्टालिन ने सिंगापुर की सरकारी यात्रा के दौरान एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में भाजपा के साथ किसी तरह के गठबंधन से साफ इंकार किया है। साक्षात्कार के अंश हाल में राज्य सरकार ने जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि अतीत के अप्रिय दिनों में दिवंगत द्रमुक नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के नेतृत्व में पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन था, तब अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा के बीच काफी कुछ मतभेद थे। उन्होंने जोर दिया कि अब द्रमुक और भाजपा के बीच गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा, हम चिंतित नहीं हैं। हम उनकी कमजोरी पर राजनीति नहीं करते हैं। हम अपने सिद्धांतों और अपने समर्थकों पर निर्भर हैं और रहेंगे। जहां तक सरकार का संबंध है, तमिलों और तमिलनाडु के कल्याण सर्वोपरि हैं। हम तमिल की अनिवार्यता (सीखना) और तमिलों के लिए रोजगार में प्राथमिकता जैसे उपायों को क्रियान्वित कर रहे है।

तमिल प्रवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तमिलनाडु सरकार की
चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि दुनिया के हर कोने में फैले तमिल प्रवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तमिलनाडु सरकार की है। जापान की राजधानी टोक्यो में रविवार रात प्रवासी तमिलों को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि तमिल प्रवासी शिक्षा, व्यवसाय और रोजगार की तलाश में दुनिया के हर कोने में हैं। उन्होंने कहा कि तमिल भाषा की रक्षा का मतलब तमिल समुदाय की रक्षा करना है। इसलिए, तमिलनाडु सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह तमिल प्रवासियों की रक्षा करे। उन्होंने जापान में रह रहे तमिलों को तमिलनाडु आने का न्यौता दिया और कहा कि तमिलनाडु सरकार और सत्तारूढ़ द्रमुक उसे पूरा समर्थन देगी।