25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनाथालय के बच्चों को पहली बार हवाई यात्रा का मिला अवसर

चेन्नई. मद्रास मेट्रो राउंड टेबल 95 और मद्रास मेट्रो लेडीज सर्कल 70 ने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026 के अंतर्गत 25 अनाथालय के बच्चों को पहली बार हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया। शुक्रवार को बच्चों ने चेन्नई से कोयंबत्तूर तक का एक दिवसीय शैक्षिक और मनोरंजक सफर किया। कार्यक्रम में जी.डी. नायडू कार म्यूजियम और फारेस्ट म्यूजियम की सैर शामिल रही। बच्चों के साथ राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया के सदस्य पूरे दिन मौजूद रहे। आयोजन का नेतृत्व ट्रस्टी रोहित रामचंद्रन, करण गोयल और अन्य चेयरमैन ने किया। स्वरूप कृष्णा ने कहा कि हर बच्चे को सपने देखने का अवसर मिलना चाहिए। वहीं अनिंदिता ने बच्चों के चेहरों पर खुशी को अमूल्य बताया। इस पहल से संगठन ने समुदाय सेवा और सामाजिक प्रभाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु

ट्रेंडिंग