29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Exit Poll 2026: DMK की होगी वापसी? AIADMK-BJP बढ़त से काफी पीछे, विजय का ऐसा रहा हाल

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026: स्टालिन की डीएमके, ईपीएस की एआईएडीएमके या विजय की टीवीके, कौन मारेगा बाजी? एग्जिट पोल के शुरुआती संकेत, सीट अनुमान और पूरी विश्लेषण पढ़ें।

2 min read
Google source verification

Tamil Nadu Exit Poll 2026: कौन मारेगा बाजी? (फोटो- AI)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान खत्म हुए छह दिन बीत चुके हैं। 23 अप्रैल को हुई रिकॉर्ड 84.9 प्रतिशत वोटिंग के बाद अब पूरे राज्य की सांसें थमी हुई हैं।

आज 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे के बाद जो एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, उससे साफ होता है कि तमिलनाडु में फिर से डीएमके की सरकार बन रही है।

'पीपल पल्स' द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, राज्य विधानसभा की कुल 234 सीटों में डीएमके+ को 125 -145 सीटें, एडीएमके+ को 65 - 80, टीवीके को 18 - 24 सीटें और अन्य को 2 - 6 सीटें मिल रही हैं।

ग्राउंड लेवल की रिपोर्ट्स और पिछले ओपिनियन पोल्स में साफ दिख रहा है कि टीवीके खासकर युवाओं, शहरी इलाकों और उत्तर तमिलनाडु में अच्छी वोट कटौती कर रही है।

डीएमके की उम्मीदें और चुनौतियां

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस बार कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतरे थे। उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को भी आगे बढ़ाया गया।

सरकार के कामों को लेकर डीएमके को भरोसा है कि वह 140-150 सीटों के आसपास पहुंच सकती है। लेकिन महंगाई, भ्रष्टाचार के आरोप और कुछ पुरानी नीतियों से नाराजगी भी वोटरों में दिख रही है।

सर्वे एजेंसीडीएमके/कांग्रेसएआईडीएमके/बीजेपीटीवीके/अन्य
MATRIZE122-12587-10010-18
CHANAKYA STRATEGIES145-16050-6518-26
PRAJA-POLL148-16861-811-9
People Pulse122-14565-802-6

एआईएडीएमके की वापसी की कोशिश

ईपीएस ने पश्चिमी तमिलनाडु को अपना गढ़ बनाए रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने डीएमके पर हमलावर रुख अपनाया। अगर एआईएडीएमके 90-110 सीटों तक पहुंच जाती है तो सत्ता की दौड़ में बनी रहेगी।

हालांकि पार्टी के अंदरूनी कलह का असर भी पड़ सकता है।विजय का जादू और युवा वोटसबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता विजय और उनकी टीवीके पार्टी को लेकर है। पहली बार चुनाव लड़ रही इस पार्टी ने युवा वोटर्स और पहली बार वोट डालने वालों में खासा असर दिखाया।

क्या कहते हैं शुरुआती संकेत?

एग्जिट पोल से पहले के ट्रेंड्स में डीएमके गठबंधन को थोड़ी बढ़त दिख रही है, लेकिन टीवीके के कारण यह बढ़त पतली भी हो सकती है। भाजपा ने भी कुछ सीटों पर दांव खेला है। एग्जिट पोल सिर्फ शुरुआती संकेत हैं।

असली फैसला 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएगा। फिर भी आज शाम के आंकड़े पूरे राज्य की राजनीति का मूड तय कर देंगे। तमिलनाडु की जनता ने किस तरफ झुकाव दिखाया, यह जानने के लिए अब सिर्फ कुछ घंटों का इंतजार है।