21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच-छह अगस्त को तमिलनाडु-पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

- मद्रास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

less than 1 minute read
Google source verification
पांच-छह अगस्त को तमिलनाडु-पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

पांच-छह अगस्त को तमिलनाडु-पुदुचेरी के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

चेन्नई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच और छह अगस्त को तमिलनाडु और पुदुचेरी की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। मुर्मू पांच अगस्त की शाम चेन्नई पहुंचेंगी और यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। वह छह अगस्त यानी रविवार को मद्रास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जिसके बाद वह केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के लिए रवाना हो जाएंगी। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के भी कलैवनार अरंगम में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेने की उम्मीद है, जो मरीना समुद्र तट के सामने मद्रास विश्वविद्यालय परिसर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच और छह अगस्त को तमिलनाडु और पुदुचेरी की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। मुर्मू पांच अगस्त की शाम चेन्नई पहुंचेंगी और यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। वह छह अगस्त यानी रविवार को मद्रास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जिसके बाद वह केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी के लिए रवाना हो जाएंगी।