
नए पंबन ब्रिज का काम मार्च 2023 तक होगा पूरा
चेन्नई.
दक्षिण रेलवे महाप्रबंधक आर.एन.सिंह ने रामेश्वरम-पम्बन धनुषकोडि खंड में चल रहे रेल अवसंरचनात्मक कार्यों की समीक्षा की। साथ ही रामेश्वरम स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की। नए पंबन ब्रिज को चालू करने के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। रामेश्वरम-धनुषकोडी न्यू लाइन परियोजना की प्रगति पर अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने चल रहे रेल अवसंरचनात्मक कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने समय पर पुनर्विकास कार्य पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रामेश्वरम स्टेशन पुनर्विकास के लिए टेंडर हो गया है। अगले दो महीनों में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रामेश्वरम स्टेशन का कायाकल्प होगा। बड़ी संख्या में पर्यटकों को संभालने के लिए समर्पित आगमन और प्रस्थान टर्मिनल होंगे। विशाल पार्किंग स्थल के अलावा, दो मंजिला स्टेशन भवन होगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए पंबन ब्रिज का काम मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही भूमि अधिग्रहण के बाद रामेश्वरम-धनुषकोडी नई लाइन के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
Published on:
10 Dec 2022 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
