20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में उत्साह से मनाया रक्षा बंधन, दिनभर रहा शुभ योग

तमिलनाडु में उत्साह से मनाया रक्षा बंधन, दिनभर रहा शुभ योग- बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध की लम्बी उम्र की कामना

less than 1 minute read
Google source verification
rakhi

raksha bandhan

चेन्नई. भाई बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व रविवार को समूचे तमिलनाडु में उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। चेन्नई के हिंदी बाहुल्य इलाकों में रक्षाबंधन की खास रौनक दिखी। पर्व पर पिछले वर्षों की तरह इस बार भद्रा नहीं थी। भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं रहता। ऐसे में पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहा। सूर्योदय से लेकर सायंकाल तक रक्षाबंधन की रस्म निभाई गई। हालांकि रविवार को राहु काल शाम 5.17 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6.52 बजे समाप्त हुआ।
हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती हैं और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है। उधर मंदिरों के बन्द होने से श्रद्धालुओ ने घर पर ही अपने ईष्ट देवता को राखी अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की।
रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष चार विशिष्ट योगों से परिपूर्ण था। इस बार 50 साल बाद शुभ योग का निर्माण हुआ। यानी सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बने। इससे पूर्व वर्ष 1981 में ये चारों योग एक साथ बने थे। इन चारों योगों से रक्षाबंधन का महात्म्य बढ़ गया।