
Rs 25 lakh compensation for families of doctors who died fighting COVID-19
चेन्नई.
तमिलनाडु में कोरोना का प्रकोप जारी है। राज्य में कोरोना काफी गंभीर स्तर पर है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कोरोना से जंग के बीच जान गंवाने वाले 43 डॉक्टरों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
बुधवार को जारी किए गए बयान में स्टालिन ने कहा है कि मेडिकल स्टाफ को इनाम के तौर पर बोनस दिया जाएगा क्योंकि वे कोविड-19 महामारी के दौरान रोगियों के जीवन के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। घोषणा के मुताबिक, अप्रैल-मई और जून में जो मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर थे उन्हें बोनस मिलेगा। डॉक्टरों को 30 हजार रुपए, नर्सों को 20 हजार और अन्य स्टाफ को 15-15 हजार रुपए बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, ट्रेनी और पोस्ट ग्रैजुएट डॉक्टरों को भी अतिरिक्त 20 हजार रुपए का बोनस मिलेगा।
इसके अलावा चेन्नई कॉर्पोरेशन ने महामारी से लडऩे के लिए ट्रेनी डॉक्टरों की अस्थायी भर्ती की भी योजना बनाई है। इन्हें तीन महीने के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके तहत एमबीबीएस के फाइनल इयर के 300 छात्रों को भर्ती किया जाएगा और उन्हें हर महीने 40 हजार रुपए की राशि का भुगतान भी होगा।
Published on:
12 May 2021 04:37 pm

बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
