
rajaram maharaj
चेन्नई. साहुकारपेट के राजेश्चवर भवन में संत राजाराम महाराज की 76वी पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कानाराम महाराज, ज्ञानप्रकाश महाराज शिकारपुरा व देशी भजन लच्छाराम लेटा ने मधुर भजनो की अतिसुृन्दर प्रस्तुति दी। गणेश वन्दना, गुरूदेव उपदेशण्, गुरू संत वाणी से भजन कीर्तन हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
आम सभा हुई जिसमे संरक्षण गजाराम तरक, अध्यक्ष नरिगाराम सोमता, कोषाध्यक्ष प्रतापराम, सचिव जोगाराम ने गुरु राजेश्चवर भगवान के बताये उपदेश पर चलने को कहा और उच्च शिक्षा को बढावा देने पर जोर दिया।
एक शाम नीलकण्ठ महादेव के नाम भजन संध्या 5 को
पुझल शक्तिवेल नगर स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर में 5 अगस्त को एक शाम नीलकण्ठ महादेव के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। गुड़ामालानी बाड़मेर के भजन गायक लिखमीदास वैष्णव एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। बालोतरा बाड़मेर की राजल गोदारा नृत्य की प्रस्तुति देंगी। जालोर-बाड़मेर जाट बंधु चेन्नई के तत्तावधान में इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम मेंं विभिन्न स्थानों से भक्तगण शामिल होंगे।
Published on:
02 Aug 2019 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
