
special train
रेलवे ने दरभंगा और एर्नाकुलम तथा दानापुर और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
ट्रेन नंबर 05555 दरभंगा-एर्नाकुलम जंक्शन साप्ताहिक विशेष किराया स्पेशल दरभंगा से 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर को रात 9.15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05556 एर्नाकुलम जंक्शन - दरभंगा साप्ताहिक विशेष किराया स्पेशल 24 नवंबर, 1, 8 और 15 दिसंबर 2022 को रात 9 बजे एर्नाकुलम जंक्शन से रवाना होगी।
ट्रेन जोन में पेरंबूर, काटपाडी जंक्शन, जोलारपेट्टै जंक्शन, सेलम जंक्शन, इरोड जंक्शन, कोयम्बत्तूर जंक्शन, पालक्कड़ जंक्शन और त्रिशूर में रुकेगी। ट्रेन संख्या 03253 दानापुर - एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष किराया स्पेशल 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर 2022 को साय 6.10 बजे दानापुर से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 03254 एसएमवीटी बेंगलुरु - दानापुर स्पेशल 24 नवंबर, 1, 08 और 15 दिसंबर, 2022 को एसएमवीटी बेंगलुरु से सुबह 7.50 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी। साप्ताहिक ट्रेन की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। आने वाले समय में छुट्टियों के चलते भी ट्रेनों में अक्सर अधिक भीड़ रहेंगी। ऐसे में नई ट्रेन से यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
Published on:
23 Nov 2022 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
