2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

VIDEO: भारी बारिश के बाद स्टालिन ने नगर निगम नियंत्रण कक्ष में लोगों की शिकायत सुनी

एमके स्टालिन ने कमांड कंट्रोल सेंटर पर लोगों की शिकायत सुनी और लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत का निवारण जल्द किया जाएगा।

Google source verification

Chennai.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रीपन बिल्डिंग स्थित चेन्नई नगर निगम के कमांड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए प्रधान कार्यालय का दौरा किया। यहां से राज्य में वर्षा की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आईएमडी के अनुसार, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, कडलूर, नागपट्टिनम और रामनाथपुरम सहित तमिलनाडु के तटीय जिलों में सबसे भारी वर्षा हुई। तिरुवल्लूर जिले के अवाडी में सबसे अधिक 19 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच चेन्नई में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। लोग नगर निगम के कमांड कंट्रोल सेंटर की हेल्पलाइन 1913 पर लगातार बारिश से जुडी संबंधित शिकायत कर रहे है। एमके स्टालिन ने कमांड कंट्रोल सेंटर पर लोगों की शिकायत सुनी और लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत का निवारण जल्द किया जाएगा।