9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टालिन 27 जुलाई को ऑल पार्टी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन आगामी 27 जुलाई को अपने सहयोगी दलों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता कर कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
स्टालिन 27 जुलाई को ऑल पार्टी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

स्टालिन 27 जुलाई को ऑल पार्टी बैठक की करेंगे अध्यक्षता


चेन्नई. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन आगामी 27 जुलाई को अपने सहयोगी दलों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता कर कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार यह बैठक वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगा और कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है। बैठक में डीएमके और उसके सहयोगी दल के नेता शामिल होंगे। इससे पहले स्टालिन ने आरोप लगाया था कि राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी और स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने राजनीतिक लाभ के लिए कोरोना से मरने वालों का वास्तविक आकड़ा लोगों से छीपाया है।

इसके लिए उन लोगों को सभी से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी द्वारा जारी एक वीडियो में स्टालिन ने कहा तमिलनाडु की तरह अन्य किसी भी राज्य सरकारों ने अब तक कोरोना से मरने वालों के आकड़ों को लेकर इस हद तक झूठ नहीं बोला है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार कोविड से मरने वालों की संख्या को छीपा नहीं रही है और ना ही ऐसा करने की जरूरत है। लेकिन अब राज्य सरकार विस्तृत विवरण के साथ आ रही है, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि आकड़ों को छीपाया गया है।