22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोहम आश्रम वृन्दावन के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द महाराज 25 दिसम्बर को चेन्नई आएंगे

पेरियापालयम सोहम आश्रम में गैर नृत्य की प्रस्तुति 26 को   Swami Satyanand Maharaj, Soham Ashram Vrindavan

less than 1 minute read
Google source verification
 Swami Satyanand Maharaj, Soham Ashram Vrindavan

Swami Satyanand Maharaj, Soham Ashram Vrindavan

चेन्नई. सोहम आश्रम वृन्दावन के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द महाराज 25 दिसम्बर को चेन्नई आएंगे। वे यहां पेरियापालयम में सोहम आश्रम के समारोह में शामिल होंगे। समारोह 26 दिसम्बर को सुबह होगा।
श्री लीलड़िया भेरूजी श्री आईमाताजी सोहम आश्रम पेरियापालयम के संचालक स्वामी तेजानन्द महाराज ने बताया कि स्वामी सत्यानंद महाराज का 25 दिसम्बर को सुबह 8.45 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा। अगले दिन 26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक सत्यानंद महाराज के सान्निध्य में पेरियापालयम में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पेरियापलयम स्थित बस स्टेशन से शुरू होगी तथा मुख्य बाजार व पुलिस स्टेशन के सामने से होते हुए सोहम आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान गैर नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। वेम्बाक्कम व कांचीपुरम समेत अन्य स्थानों से गैर शामिल होगी। इसी दिन सुबह 9 से 10:30 बजे सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वामी सत्यानंद महाराज के प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे से भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में अतिथियों का स्वागत- सत्कार का कार्यक्रम होगा। आश्रम संचालक स्वामी तेजानन्द महाराज धन्यवाद प्रेषित करेंगे।
अखिल भारतीय सोहम महामंडल वृन्दावन के स्वामी सत्यानंद महाराज के सान्निध्य में विशाल प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में तमिलनाडु के विभिन्न जिलों के साथ ही कर्नाटक, केरल, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, पुदुचेरी समेत अन्य राज्यों से भी भक्तगण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि श्री लीलड़िया भेरूजी आईमाताजी सोहम आश्रम में पिछले दिनों वैदिक हिन्दू सनातनी परंपरा के अनुरूप और विद्वान ब्राह्मणों के सान्निध्य में यज्ञ का आयोजन किया गया था।