
Tamil actress
चेन्नई।तमिल फिल्मों की वेटरन एक्ट्रेस
कॉमेडियन और सिंगर मनोरमा नहीं रहीं। शनिवार रात उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर
दिया था जिससे बाद उनकी मौत हो गई। वे 78 वर्ष की थीं। सीने में दर्द की शिकायत के
बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस
ली।
पिछले कुछ महीनों से उनका मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का इलाज चल रहा था।
मनोरमा के परिवार में गायक-अभिनेता बेटे बूप्ति हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की
दिग्गज एक्ट्रेस रहीं मनोरमा ने 1500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
था।
वे शायद ऎसी पहली एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने पांच मुख्यमंत्रियों के
साथ एक्टिंग की। इनमे अन्ना दुरै, एम.जी. रामचंद्रन, एम करूणानिधि, एनटी रामाराव और
जे. जयललिता शामिल थी। रविवार को उनका अंतिम संस्कार यहां मईलापुर में
कियागया।
मनोरमा के निधन का समाचार मिलते ही फिल्म और राजनीतिक जगत में
शोक की लहर छा गई। मुख्यमंत्री जे.जयललिता, डीएमके अध्यक्ष करूणानिधि व सुपर स्टार
रजनीकांत, विजय एवं शरतकुमार ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने मनोरमा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही शोक
संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।
2002 में पkश्री से
सम्मानित: मनोरमा को कई अवॉर्ड मिले। कलैमणि पुरस्कार प्राप्तकर्ता मनोरमा तमिल
फिल्म पुथिया पथई में मनोरमा ने शानदार किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उनको
1989 में बेस्ट सपोर्टिग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।। उन्हें 2002 में पkश्री
पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1000 फिल्में पूरी होने के साथ ही
उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।
आची के नाम
से बुलाते थे प्रशंसक
1937 को तमिलनाडु के मन्नार्गुदी शहर में जन्मीं
मनोरमा के बचपन का नाम गोपीशांता था। उन्होंने रंगमंचकर्मी के रूप में अपना करियर
उस वक्त शुरू किया। रंगमंच के लिए ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मनोरमा रखा। उन्हें
उनके प्रशंसक प्यार से आची पुकारा करते हैं।
तमिल फिल्म मलयित्ता मांगै
से अपने करियर की शुरू थी। उसके बाद देखते ही देखते तमिल व तेलुगू फिल्मों की स्टार
बन गई। 1974 में वह हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य अभिनेता महमूद के साथ कुंवारा बाप
फिल्म में नजर आई।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
