14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में छात्राओं का शराब पीते वीडियो वायरल! क्लासरूम में चल रही थी पार्टी, प्रिंसिपल पर गिरी गाज

Tamil Nadu Students Alcohol Video Viral: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ छात्रों के कथित तौर पर शराब पीने का दावा है। मामले की जांच शुरू हो गई है और स्कूल प्रिंसिपल का तबादला कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification
Kanyakumari School Viral Video

तमिलनाडु के स्कूल में छात्राओं का वायरल वीडियो, जांच शुरू। (फोटो सोर्स-@sureshkalipandi)

Tamil Nadu School Video: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्राएं कक्षा के अंदर बैठकर कथित तौर पर शराब पीती नजर आ रही हैं। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है और जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल की प्रिंसिपल का तबादला कर दिया है।

कक्षा में बैठी छात्राओं का वीडियो वायरल

यह पूरी घटना तुक्कले इलाके के एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्राएं क्लासरूम में बैठी हैं। उनके सामने मेज पर बोतलें और खाने-पीने का सामान रखा हुआ है। वीडियो में छात्राएं आपस में शराब और बाहर से लाए गए सामान को लेकर बातचीत करती भी सुनाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्कूल के ही किसी छात्र ने छुपकर बनाया था, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया। जैसे ही यह वीडियो बच्चों के माता-पिता और स्थानीय लोगों तक पहुंचा, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर ढिलाई और बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विशेष कक्षाओं के बाद का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 1 अगस्त का है। उस दिन शनिवार था और स्कूल में NEET, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पेशल कोचिंग क्लासेज चल रही थीं। क्लास खत्म होने के बाद कुछ छात्राएं वहीं रुक गई थीं। माना जा रहा है कि यह वीडियो उसी दौरान बनाया गया है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन अभी इसकी पक्की जांच कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए

मामला गरमाते ही कन्याकुमारी जिला प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। इसके साथ ही गाज गिरी स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला इवेंजलीन पर, जिनका तबादला नागेरकोइल के वडासेरी स्थित दूसरे सरकारी स्कूल में कर दिया गया है।

फिलहाल, अधिकारी इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रही लड़कियां इसी स्कूल की हैं या नहीं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर स्कूल के अंदर शराब पहुंची, तो गार्ड और शिक्षकों की नजर से बचकर बोतलें क्लासरूम तक कैसे पहुंच गईं? प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।