11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय की दुकान पर फटा एलपीजी सिलेंडर, तमिलनाडु में 10 से ज़्यादा लोग घायल

LPG Cylinder Explosion: तमिलनाडु में एक चाय की दुकान पर एलपीजी सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
LPG cylinder explosion in Tamil Nadu

चाय की दुकान पर फटा एलपीजी सिलेंडर (Photo - ANI Video Screenshot)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मंगलवार की शाम को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) फटने का मामला सामने आया है। यह हादसा पेरम्बलूर-अत्तूर रोड (Perambalur–Attur Road) पर टाउन पुलिस स्टेशन के पास एक चाय की दुकान (Tea Shop) पर हुआ। हादसे के समय चाय की दुकान पर काफी भीड़ मौजूद थी। अचानक से एलपीजी सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

10 से ज़्यादा लोग घायल

पेरम्बलूर-अत्तूर रोड पर टाउन पुलिस स्टेशन के पास स्थित चाय की दुकान पर एलपीजी सिलेंडर फटने से 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पेरम्बलूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हालांकि सभी की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायलों में एक स्कूली छात्रा भी शामिल है।

जब चाय पी रहे थे लोग तभी फटा एलपीजी सिलेंडर

यह हादसा अरुणाचलम नाम के व्यक्ति की चाय की दुकान पर हुई, जो पेरम्बलूर-अत्तूर रोड पर एलम्बलूर डाइवर्जन के पास स्थित है। जिस समय एलपीजी सिलेंडर फटा, उस समय कई लोग दुकान में चाय पी रहे थे, जो हादसे में घायल हो गए। आस-पास खड़े कुछ अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गए। इतना ही नहीं, इस घटना में चाय की दुकान के पास खड़ी कई गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

आग पर पाया गया काबू

इस हादसे की सूचना मिलने पर पेरम्बलूर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। पेरम्बलूर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों ने आग को और फैलने से रोक लिया। इस घटना के कारण इलाके में करीब आधे घंटे तक अफरातफरी और अव्यवस्था का माहौल रहा। हालांकि आग बुझने के बाद स्थिति शांत हो गई।

किस वजह से फटा एलपीजी सिलेंडर?

तमिलनाडु में पेरम्बलूर-अत्तूर रोड पर टाउन पुलिस स्टेशन के पास स्थित अरुणाचलम की चाय की दुकान पर एलपीजी सिलेंडर किस वजह से फटा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पेरम्बलूर टाउन की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अरुणाचलम से भी ज़रूरी सूचना जुटाने के लिए पूछताछ की गई।