5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamilnadu : वी.के. शशिकला की 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति आयकर विभाग ने की कुर्क

I-T attaches assets worth Rs 1,500 cr of V.K. Sasikala : आयकर विभाग ( IT ) ने पूर्व मुख्यमंत्री की सहयोगी वी.के. Sasikala की 1500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति अस्थायी रुप से कुर्क कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
I-T attaches assets worth Rs 1,500 cr of V.K. Sasikala

I-T attaches assets worth Rs 1,500 cr of V.K. Sasikala

चेन्नई. आयकर विभाग ( IT ) ने पूर्व मुख्यमंत्री की सहयोगी वी.के. Sasikala की 1500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति अस्थायी रुप से कुर्क कर दी है।
आयकर विभाग के अनुसार शशिकला ने ये संपत्ति नोटबंदी के बाद post demonetisation पुराने नोट चलाने के लिए मिली छूट की अवधि में खरीदी है।

चेन्नई ,पुदुचेरी और कोयम्बतूर स्थित इन संपत्तियों को शशिकला ने प्रतिबंधित 1000 और 500 रुपए के नोट का इस्तेमाल कर खरीदा था लेकिन उसने खरीदी हुई कंपनियों को अपने नाम से पंजीकृत नहीं किया था और उन्हें संबंधित मालिकों के नाम से ही रहने दिया था। ये सभी कंपनियां उसके नियंत्रण में थी।

आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति लेनदेन अधिनियम के तहत शशिकला को पहले ही कुर्की के बारे में सूचित कर दिया है। शशिकला, जो फिलहाल बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारम जेल में बंद हैं, को जेल अधिकारियों के माध्यम से इसके बारे में सूचित किया गया है। सूत्रों ने कहा कि संबंधित उप पंजीयक कार्यालयों और कंपनियों के रजिस्ट्रार को भी सूचित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शशिकला की बेनामी संपत्ति के मामले में दो साल पहले, आयकर अधिकारियों ने ऑपरेशन क्लीन मनी चलाया था। इसमें 1800 अधिकारियों ने चेन्नई, कोयम्बतूर और पुदुचेरी के लगभग 37 स्थानों पर तलाशी ली गई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री का निवास पोएस गार्डन भी शामिल था।

शशिकला द्वारा खरीदी गई संपत्तियों में चेन्नई में गंगा फाउंडेशन का स्पेक्ट्रम मॉल, पुदुचेरी में श्री लक्ष्मी ज्वैलरी के नाम पर एक रिसॉर्ट और कोयम्बतूर में सेंथिल पेपर्स एंड बोर्ड्स, लक्ष्मी ज्वैलरी के नाम से संपत्ति है।