4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक की झपकी ने ले ली दो की जान

वैन पेड़ से टकराई,रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 12:34 PM IST

The driver took a nap , two died

चालक की झपकी ने ले ली दो की जान

कोयम्ब त्तूर. अन्नूर के निकट सुबह एक वैन के पेड़ से टकराने से 10 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई । दस जने घायल हुए हैं। इन्हें अन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी हताहत एक ही परिवार के हैं और धर्मपुरी के रहने वाले हैं। ये रविवार रात धर्मपुरी से ऊटी घूमने आ रहे थे। वैन में एक ही परिवार के पन्द्रह लोग सवार थे। माना जा रहा है कि रात भर वैन चलाने की वजह से अन्नूर पहुंचते -पहुंचते चालक को झपकी आ गई। अन्नूर के पास चालक का वैन पर नियंत्रण नहीं रहा। सड़क किनारे वैन एक पेड़ से जा भिड़ी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे में 10 साल के ऋषि व 24 साल के युवक श्रीनवासन की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों वैन में सबसे आगे बैठे थे। वैन जब पेड़ से टकराई तो राहगीर तत्काल सहायता के लिए आए व घायलों को वैन से निकाला। इसी बीच पुलिस व ए बुलेंस को खबर की गई। घायलों को ए बुलेंस से अस्पताल ले जाकर इलाज शुरु कर दिया गया। डॉक्टरों ने इनकी हालत में सुधार बताया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए। हताहतों के परिजनों को खबर की गई। शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

बाइक सवार युवक कार्तिक की मौत

कोयम्ब त्तूर. तिरुपुर में तमिलनाडु रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक कार्तिक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। सूत्रों ने बताया कि कंगोयम निवासी कार्तिक एक निजी क पनी में मार्केटिंग विभाग में काम करता था। रोजाना की तरह वहघर से बाइक लेकर कार्यालय के लिए रवाना हुआ था। वल्लममपालयम के पासएक मोड़ पर तमिलनाडु रोडवेज की बस ने बाइक सवार कार्तिक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।यह खबर उसके दोस्तों और परिचितों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंच गए व सड़क पर धरने दो कर बैठ गए। इस वजह से रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने सबसे पहले शव को अस्पताल पहुंचाया व बाद में यातायात को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया। इस बीच पुलिस ने रोडवेज बस के चालक मुरुगन व कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की समझाइश पर लोग मान गए व धरने से उठ गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।