2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन विभाग ने नववर्ष व पोंगल की छुट्टियों के लिए कसी कमर

पिछले दो साल से कोरोना और लॉकडाउन से त्रस्त होने के बाद राज्य पर्यटन विभाग और तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम नववर्ष

2 min read
Google source verification
पर्यटन विभाग ने नववर्ष व पोंगल की छुट्टियों के लिए कसी कमर

पर्यटन विभाग ने नववर्ष व पोंगल की छुट्टियों के लिए कसी कमर

-शुरू कर दी तैयारी
चेन्नई. पिछले दो साल से कोरोना और लॉकडाउन से त्रस्त होने के बाद राज्य पर्यटन विभाग और तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम नववर्ष और पोंगल समारोह के लिए उचित तैयारी करनी शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई में नव वर्ष और पोंगल की छुट्टियों के लिए होटलों की बुकिंग में तेजी आई है और ऊटी व कोड़ैकनाल जैसे हिल स्टेशनों पर भी बुकिंग तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि दो साल के लंबे अंतराल के बाद बुकिंग अच्छी है, लेकिन अभी भी 2017-18 जैसी स्थिति नहीं हुई है।

राज्य वार्षिक संगीत और नृत्य उत्सव का उद्घाटन दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में होगा और यह तमिल प्रवासियों को लक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के सचिव बी. चंद्रमोहन ने विभाग के अधिकारियों को कर्नाटक गायकों, भरतनाट्यम नर्तकियो, गजल गायकों और लोक कलाकारों को बुलाकर महोत्सव को भव्य बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए बजट आवंटन का काम भी शुरू हो गया है।

इसी प्रकार से मामल्लापुरम आने वाले पर्यटकों के लिए वार्षिक संगीत समारोह को फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा ही है। इसी बीच पर्यटन और टीटीडीसी प्रबंध निदेशक संदीप नंदूरी ने राज्य में साहसिक टूर ऑपरेटरों को विभाग के माध्यम से नियमित करने की सलाह दी है, ताकि राज्य प्रमाणित ऑपरेटरों के माध्यम से ट्रेकिंग, जंगल कैंप, सर्फिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

Story Loader