
Udhayanidhi Stalin to be sworn in as Minister
Udhayanidhi Stalin to be sworn in as Minister चेन्नई. मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन के पुत्र और चेपाक्कम-तिरुवल्लिकेनी विधायक उदयनिधि स्टालिन 14 दिसंबर को मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन दलों ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद एम. के. स्टालिन ने 7 मई को मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तब उनके पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। कहा जाता है कि उदयनिधि स्टालिन के अपने चेपाक्कम-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु में चुनाव प्रचार से सभी को प्रभावित किया। विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद से उधयनिधि अपने निर्वाचन क्षेत्रों की शिकायतों को दूर करने के लिए घर-घर गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। राजनीति के अलावा उदयनिधि ने विभिन्न तमिल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। पिछले कई दिनों से उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थीं।
Updated on:
12 Dec 2022 09:53 pm
Published on:
12 Dec 2022 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
