चेन्नई. दक्षिण भारत में नववर्ष के रूप में उगादी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। उगादी का त्योहार ङ्क्षहदू पंचाग के मुताबिक चैत्र माह के प्रथम दिन मनाया जाता है। उगादी के दिन सृष्टि की रचना करने वाले ब्रह्मा जी की पूजा की गई। यह पर्व प्रकृति के बहुत करीब लेकर आता है। इस मौके पर पचड़ी नाम का पेय पदार्थ बनाया गया। यह काफी सेहतमंद होता है। इस शुभ दिन दक्षिण भारत में लोगों ने नये कार्यों का शुभारंभ भी किया।