
Vinay Muni and Gautam Muni Hagar enter the city
चेन्नई।श्रमण संघीय उपप्रवर्तक विनय मुनि व वागीश गौतम मुनि का श्रद्धालुओं की अगवानी के साथ शुक्रवार को उपनगरीय तिरुमईसई से नगर प्रवेश हुआ।पंूदमल्ली जैन संघ की ओर से मुनि वृंद का भव्य स्वागत किया गया। फिर पैदल जुलूस के रूप में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पूंदमल्ली जैन स्थानक पहुंचे। इस दौरान विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता भी थे। साहुकारपेट जैैन संघ व जैन संस्कार मंच के पदाधिकारी भी जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान संस्कार मंच के कार्यकर्ताओं ने बाइक से सुरक्षा शृंखला का निर्माण किया। यह जुलूस जैन स्थानक में धर्मसभा में परिवर्तित हुआ।
धर्मसभा में सागर मुनि और गौतम मुनि ने उद्बोधन दिया। विनय मुनि ने महामांगलिक के रूप में आशीर्वचन दिया। इस दौरान सज्जनराज मेहता, कमला मेहता, आनंदराज छल्लाणी, बुधराज भंडारी, नेमीचंद कोठारी व जवरीलाल कर्णावट ने भी अपने विचार रखे। अंत में स्थानीय जैन संघ के मंत्री ने धन्यवाद दिया।
साध्वी का चेन्नई महानगर में मंगल प्रवेश
आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी विद्यावती द्वितीय व साध्वीवृंद ने शुक्रवार को आलंदूर से विहार कर सईदापेट में नगर प्रवेश किया। चेन्नई महानगर में प्रवेश के समय तेरापंथ सभा संस्थाओं के कई पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सईदापेट जैन स्थानक में साध्वी का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय जैन महासंघ महिला मण्डल के मंगलाचरण से हुआ। आगंतुकों का स्वागत तेयुप मंत्री गजेंद्र खटेड़ ने दिया।
साध्वी विद्यावती ने अपने प्रेरक उद्बोधन कहा कि श्रद्धेय गुरुदेव द्वारा प्राप्त ऊर्जा के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं। तीसरी बार दक्षिण यात्रा करने के लिए जो मुझे सहवर्तिनी साध्वियों का सहयोग मिल रहा है उसे मैं गुरुदेव का ही आशीर्वाद मानती हूं। साध्वी ने उपस्थित जन समुदाय को सर्वात्मना समर्पित रहकर आचार्य प्रवर के चातुर्मास में कार्य करने की प्रेरणा दी। साध्वी प्रियंवदा, साध्वी प्रेरणा, श्रीजी एवं साध्वी श्रीऋद्धियशा ने जन्मभूमि की तरफ से साध्वी विद्यावती एवं साध्वी मृदृयशा का स्वागत किया। साध्वी श्रीजी के संसार पक्षीय परिवारिक बहनों ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि मेघराज लुणावत, विशिष्ट अतिथि भंवरलाल मरलेचा, आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष धरमचंद लूंकड, सभा मंत्री विमल चिप्पड़, जैन महासंघ के अध्यक्ष सज्जनराज मेहता, स्थानकवासी समाज से प्रकाश बोथरा, कमला मेहता, स्थानीय मूर्तिपूजक समाज से सज्जनराज नाहर, मुदित मूथा, महिला मंडल अध्यक्ष कमला गेलडा एवं मंत्री शांति दुधोडिया समेत अन्य ने अपने वक्तव्य से साध्वीवृन्द का अभिनंदन किया।
मंजू गेलडा, शारदा संचेती, कविता मूथा, हर्षा संचेती एवं दमयंती बाफना ने साध्वीवृन्द का संक्षिप्त परिचय दिया। आभार ज्ञापन महेंद्र खटेड़ एवं कार्यक्रम का संचालन अशोक मूथा ने किया।
Published on:
01 Apr 2018 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
