
अवैध संबंध में हत्या: पूर्व प्रेमी की हत्या की आरोपी महिला पुलिसकर्मी, प्रेमी फरार
चेन्नई/चेंगलपेट.
चेंगलपेट ट्रैफिक पुलिस स्टेशन से जुड़ी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल अपने प्रेमी के साथ एक व्यवसायी की हत्या के मामले में फरार है। मृतक महिला का पूर्व प्रेमी था। चेंगलपेट जिले में गुडुवांचेरी यातायात पुलिस इकाई से जुड़ी संगीता के पति ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसने मनोहरन (26) के साथ संबंध बनाए। मनोहरन एक व्यवसायी है जो अर्थमूवर और अन्य उपकरण किराए पर देता है। वह पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके) का चेंगलपेट जिला पदाधिकारी भी है।
पुलिस ने कहा कि संगीता ने हाल ही में मनोहरन से नाता तोडकऱ इलाके के एक अन्य व्यवसायी अरुण कुमार के साथ संबंध बना लिया था। हालांकि, मनोहरन संगीता का पीछा करता रहा। उसने इसके बारे में अरुण कुमार को सूचित किया जिसने उसे मनोहरन के संपर्क में रहने और उसकी गतिविधियों के बारे में जानने के लिए कहा। मनोहरन सोमवार 22 मई को घर लौट रहा था। रास्ते में संगीता के भाई अजितकुमार तथा कुछ दोस्तों ने उसे रोका और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार रात अजितकुमार (26), षणमुगसुंदरम (24), आर. भूबालन (25), ए. अबिनेश (23) और एन. अजितकुमार (25) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संगीता और अरुण कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Published on:
25 May 2023 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
