16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भागदौड़ भरी जिंदगी में पहला सुख निरोगी काया का मूल मंत्र भूल रहे

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2023) पर विशेष

2 min read
Google source verification
World Health Day 2023

World Health Day 2023

चेन्नई. कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया लेकिन इस मूल मंत्र को हम भूलते जा रहे हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी व्यस्त दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर रहे हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को ये बताना है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति' है। ये दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
स्वयं की देखभाल महत्वपूर्ण (Self care is important)
चेन्नई की दंत रोग विशेषज्ञ (Dentist) डॉ. अश्विनी अतुल (Dr. Ashwini Athul, MDS) कहती हैं, आज हम जिस दुनिया में जी रहे हैं, हमें स्वस्थ रहना है। स्वास्थ्य से एक छोटा सा भटकाव रोगों को जन्म दे सकता है। चाहे छोटा हो या बड़ा, रोग तो रोग होता है। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी अपनी जिम्मेदारी है, बाद में हम दूसरों की देखभाल कर सकते हैं। स्वयं की देखभाल महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी बदलाव हमारे सामने आता है तो सबसे पहले हमें हमारे स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह केवल स्वयं की देखभाल या बड़े बदलाव से ही बचाव हो सकता है।
समझें स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 1948 में स्वस्थ जीवन जीने के लक्ष्य के साथ की गई थी। एक स्वस्थ दुनिया की कल्पना और स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग देशों ने एक साथ मिलकर 7 अप्रेल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना दुनिया को सुरक्षित रखने, कमजोर लोगों की मदद करने, लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के महत्व को समझाने के लिए की गई थी। संगठन की स्थापना के बाद पहली बार स्वास्थ्य दिवस 1950 में 7 अप्रेल को मनाया गया था। उसके बाद से आज तक लगातार दुनियाभर में 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से थीम तय की जाती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम है, हैल्थ फॉर ऑल। विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को शिक्षित करने, स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, नई दवाओं, रिसर्च के बारे में लोगों को बताने के लिए मनाया जाता है। यह दिन लोगों को सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर जगह, हर किसी के लिए सही वक्त पर मौजूद हो।