
chhatarpur
छतरपुर। महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्रांर्गत मडख़ेरा गांव में एक गर्भवती नवविवाहिता ने चाची सास से बटवारे को लेकर हुए विवाद से आहत होकर घर जहर खा लिया। जिससे उसकी होलत बिगडऩे लगी। इसकी जानकारी खेत पर गए परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगंव लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार अजनर थाना क्षेत्र के मडऱका गांव में रहने वाली अंजना राजपूत (२०) पति विनोद राजपूत की शादी विनोद के साथ ७ मई २०१७ को हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी परिवार से अलग रह रहे थे। महिला और उसकी चाची का मकान अगल बगल में है। जिससे दोनों में बटवारे को लेकर कहा सुनी होती रहती थी। गुरुवार को विनोद अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। इसी दौरान शाम करीब ४ बजे अंजना और उसकी चाची सास मनकी के बीच विवाद हो गया। जिसको लेकर अंजना ने अपने घर जाकर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। हालत बिगडऩे पर इसकी खेत पर गए परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे इलाज के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल छतरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसे ट्रामा वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रात में महिला ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक महिला के पिता गुमान सिंह निवासी सलैया थाना पनवाड़ी ने बताया कि उसकी पुत्री ५ माह से गर्भवती थी। शादी के बाद से ही परिवार वाले घर का काम सही से न करने पर उसे खरी खोटी सूनाते थे। जिस कारण वह पति पत्नी अलग रहने लगे थे। इसके बाद उसके चाची सास की बटवारे को लेकर विवाद होता रहता था।
Published on:
06 Jan 2018 03:12 pm

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
