25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में बैंड बाजा बारात के साथ सड़कों पर खुलेआम हो रही शराबखोरी

शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर कर रहे आतिशबाजी, मूकदर्शक बने जिम्मेदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Unnat Pachauri

•

Updated: 17 Feb 2024, 7:03 PM IST

सड़क पर बोतल से पैग बनाते हुए

सड़क पर बोतल से पैग बनाते हुए

छतरपुर. इन दिनों शादियोंं का सीजन चल रहा है और लोग बारात लेकर घंटों तक सड़कों में नाजते गाते जाते हैं। इस दौरान कई शादियों में खुलेआम शराबखोरी की जा रही है और शराब के नशे में धुत होकर बाराती सड़क में आतिशबाजी कर राहगीरों के परेशानी का कारण बन रहे हैं। इस तरह के मामले में छतरपुर शहर के साथ ही खजुराहो में अधिक सामने आ रहे हैं। खजुराहो में बाहर से शादी करने के लिए आने वाले लोग सड़कों में खुलेआम शराब पीते और पिलाते नजर आते हैं और फिर नशे में होने के बाद घंटों तक सड़क जाम व आतिशबाजी करते हैं। इस दौरान मनाही करने पर विवाद करने पर उतारू होते हैं।

शादी के दौरान बारात में शामिल होने के लिए आए कई दोस्त व रिस्तेदार शराब के शौकीन होते हैं और इस दौरान वह सड़कों में नाचते गाते शराबखोरी करना अपना शौक समझ रहे हैं। इस तरह के मामले बीते दिनों छतरपुर शहर के और अधिकतर मामले खजुराहो में सामने आए आते हैं। जहां पर बाहर से शादी करने के लिए खजुराहो आने वाले लोग जमकर इन्जवाय करते हैं। लेकिन बारात के दौरान वह खुले में शराबखोरी करते हैं और नशे में होने के बाद कोई हाथ में लेकर आतिशबाजी करता है तो कोई डीजे को सड़क पर खड़ा कराकर नाचता है। ऐसे में एक ओर जहां पर आतिशबाती से घटना होने का डर है तो वहीं सड़क में जाक की स्थिति बन जाती है। लेकिन इससे अनजान लोग बारात में मशगूल रहते हैं। इस दौरान पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह बारातियों के पास जाकर शराबखोरी करने के लिए मना तक नहीं करती। वहीं आसपास के रहने वाले लोग शराबखोरी करने व नशे में आतिबाजी करने से मना करते हैं तो विवाद की स्थिति बनती है।

शुक्रवार को खजुराहो के पाहिल वाटिका के पास में एक होटल में शादी हो रही थी। जिसकी बारात के दौरान खुलेआम जाम पर जाम झलकाए जा रहे थे। बाराती शराब के नशे में होने के बाद हाथों में लेकर आतिशबाती कर रहे थे और कोई डीजे को रोककर डांस कर रहा था। वहीं इस दौरान सड़क पर राहगीरों को घटनाओं का डर सता रहा था। इसकी जानकारी आसपास के रहने वाले व राहगीरों ने पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं आई। लोगों को कहना है कि खजुराहो में बारात के दौरान शराबखोरी आम बात हो गई है।

हाथों लेकर करते हैं आतिशबाजी

बारात के दौरान शराब के नशे में धुत होने के बाद बाराती हाथों में पटाखे हाथों में लेकर चलाते हैं, कुछ सिर में रखते हैं। ऐसे में उनके साथ घटना होने का डर बना रहता है और सड़कों से निकाल रहे लोगों को भी घटना होने का डर रहता है। इसके साथ सड़क पर भारी कचरा बिखर जाता है।

ठेकों के बाहर करते हैं खराबखोरी

जिले भर में बारात में शामिल होने वाले लोगों में कई रास्ते में शराब की दुकान देखते ही टूट पड़ते हैं और खराब खरीदकर दुकान के बाहर की पीते हैं और फिर सड़क पर उत्ताद मचाते हैं। ऐसे में कई बार ये वाहनों से टकरा जाते हैं और घायल हो जाते हैं।