1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में एक और बड़ी चोरी, 20 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

ड्यूप्लेक्स के पीछे का दरवाजा खोलकर दाखिल हुए थे चोर...

2 min read
Google source verification
chori_3.jpg

छतरपुर. छतरपुर शहर में चोर मस्त हैं और पुलिस पस्त है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर में हुई चोरियों की वारदात का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर लगातार बड़ी-बड़ी चोरियों की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना से बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर सी-निट्स कॉलोनी के निवासी सुदेश कुमार साहू के घर से अज्ञात चोरों ने 20 लाख रुपए के सोना व सोने के गहने चुरा लिए। चोर ड्यूप्लेक्स बंगले के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और जेवरात लेकर चंपत हो गए। घर में हुई चोरी का पता तब चला जब फरियादी सुदेश कुमार वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर में रखे जेवरात चोरी हो चुके हैं और पूरे घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।

बहन की तेरहवी में गया था परिवार
सुदेश कुमार साहू अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने 24 सितंबर को परिवार समेत कानपुर गए थे। 26 सिंतबर की शाम सुदेश अपने बेटे-बेटी के साथ छतरपुर वापस लौटे, उनकी पत्नी आबकारी में इंस्पेक्टर हैं जो कि वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं। वापस लौटने पर घर के सारे ताले लगे मिले, लेकिन पीछे का दरवाजा खुला था। घर में चेक करने पर पता चला कि 20 लाख का सोना व गहने गायब है। उन्होंने बताया कि 6 चूड़ियां, 2 मंगलसूत्र, हाय, 2 कान की बाली, 10 अंगूठी, चैन, बिछिया, सोने के दो बिस्किट चोरी हुए हैं। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर एफएसएल टीम, सिविल लाइन पुलिस और सीएसपी लोकेन्द्र सिंह पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हे भगवान ! जिन जुड़वां बच्चों को 5 दिन से ढूंढ रही थी, उन्हें पहले ही मार चुकी थी मां


इसी इलाके में गैस कटर एटीएम काटकर चुराए थे 7.38 लाख रुपए
8-9 जुलाई की रात 2 बजे अज्ञात चोरों ने सीनिट्स कॉलोनी के नजदीक एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्याही छिड़ दी थी और उसके बाद बदमाशों ने बूथ का शटर गिराया और गैस कटर से एटीएम मशीन के कैश वाले बॉक्स को काटा और रुपए निकाल लिए। बैंक से 17 लाख 38 हजार रुपए चोरी होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन पुलिस आरोपियों का सुराग आज तक नहीं लगा सकी हैं। एटीएम में चोरी व कॉलोनी के घर से चोरी की घटना पन्ना नाका से 100 से 200 मीटर की दूरी पर घटित हुई। कलेक्टर बंगला से 50 मीटर की दूरी पर पन्ना नाके पर पहले सिविल लाइन पुलिस का सहायता केन्द्र था, जो लॉकडाउन के समय बंद हो गया। अब रात में पन्ना नाका पर पुलिस मौजूद नहीं रहती, इसकी जानकारी चोरों को भी थी, जिससे उन्होने बेखौफ सीनेट कॉलोनी व एटीएमसे रुपए चुराने की वारदात को अंजाम दिया।

देखें वीडियो-

Story Loader