18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीआई अरविंद कुजूर आत्महत्या की मुख्य आरोपी आशी राजा जेल से छूटी

छतरपुर. बहुचर्चित टीआई अरविंद कुजूर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी आशी राजा उर्फ शिवांगी सिंह परमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को जबलपुर उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार बानी की एकलपीठ ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए रिहाई के आदेश जारी कर दिए। आशी राजा करीब नौ महीने से न्यायिक हिरासत में थीं।
less than 1 minute read
Google source verification
जेल से जाती आशी राजा

जेल से जाती आशी राजा

नौ महीन से छतरपुर जेल में थी बंद

छतरपुर. बहुचर्चित टीआई अरविंद कुजूर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी आशी राजा उर्फ शिवांगी सिंह परमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को जबलपुर उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार बानी की एकलपीठ ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए रिहाई के आदेश जारी कर दिए। आशी राजा करीब नौ महीने से न्यायिक हिरासत में थीं।

जमानत आदेश पहुंचते ही देर शाम आशी राजा छतरपुर जेल से बाहर आईं। बाहर आते समय उनका व्यवहार चर्चा का कारण बना। जेल गेट से निकलते ही उन्होंने मीडिया कैमरों की ओर उंगली उठाकर इशारा किया, जिसका वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान आशी नंगे पैर नजर आईं।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग