
प्रताप सागर तालाब रानी तलैया की ड्रोन फोटो
छतरपुर. अमृत- 2 के तहत शहर के बीचों बीच स्थित प्रताप सागर तालाब और राजनगर बायपास रोड स्थित संकट मोचन तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसका नगर पालिका ने 2.94 करोड़ की लागत का डीपीआर तैयार किया है। जिसे नगर पालिका ने जिला प्रशासन के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजा दिया है। वहां से अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
परिषद से हो चुका है पास
छतरपुर नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि शहर के प्रमुख तालाब प्रताप सागर और संकट मोचन तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य अमृत- 2 के स्पेशल ट्रेंच के तहत किया जाएगा। इस विकास कार्य को बीते सितंबर माह हुई परिषद की बैठक में रखा गया। जिसे परिषद से सर्वसम्मति से पास कर दिया। अब नगर पालिका प्रशासन भेज दिए है। नगरीय प्रशासन से अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू किया जाएगा। जिसका बजट 2.94 करोड़ रखा गया है।
नालिया होंगी डायवर्ट
सबसे पहले दोनों तालाबों से जुड़ी नालियों को डायवर्ड किया जाएगा। ताकि इनमें लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी न पहुंच सके, साथ ही पानी साफ और स्वच्छ रहे। इसके बाद तालाब किनारे पाथवे का निर्माण कर लाइटिंग कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएग। सीएमओ ने बताया कि संकट मोचन और प्रताप सागर तालाब में आरसीसी ड्रेन, पिचिंग वर्क, स्टोलेशन ऑफ एसटीपी, ट्रीटमेंट ऑफ एल्गी एंड एक्ट्रा ग्रीन कलर एवं फ्लोटिंग फाउंटेन का कार्य होने से दोनों तालाबों की सुंदरता बढ़ जाएगी। साथ ही घरों का गंदा पानी आन बंद हो जाएगा। वहीं बाउंड्रीवॉल का निर्माण होने से तालाब में पूजन सामग्री डलना बंद हो जाएगी।
Published on:
08 Oct 2023 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
