25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शासकीय आवास के आसपास नहीं रखी जा रही स्वच्छता

खुले में पड़े गंदगी के ढेर, तो मैदान में बह रहा नालियों का पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Unnat Pachauri

•

Updated: 28 Feb 2024, 5:38 PM IST

 पुलिस आवास के हाल

पुलिस आवास के हाल

छतरपुर. शहर के सिंचाई कॉलोनी, पुलिस लाइन स्थित सरकारी कर्मचारी कॉलोनी में साफ सफाई का अभाव है। यहां पर नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है और टूटे पाइपों से सीवर पा पानी बाहर आ रहा है और दुर्गंध फैला रहा है। इसको लेकर रहवासी परेयाान हैं और विभा व नगर पालिका इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।

अधिकारी व कर्मचारियों को रहने के लिए शहर के सिंचाई कॉलोनी, पुलिस लाइन, सिविल लाइन थाना के पास आवास बने हैं। इसमें सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहते हैं। कॉलोनी में भी सफाई की व्यवस्था बदहाल होने से नाली भी जाम हैं। जिससे कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस आरक्षक भवनों की सीवर लाइनें टूटने से लीक हो रही है और उससे दुर्गंध से लोग परेशान है इसके साथ ही यहां पर परिसर व सड़क में नालियों का गंदा पानी बह रहा है। इसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है और सुधार के लिए कहा है। लेकिन इसके बाद भी यहां पर सुधार नहीं कराया गया। वर्षों से हो रही इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है ऐसे में आसपास के सभी शासकीय आवासों में गंदगी का आलम है।

सिंचाई कॉलोनी में दाखिल होते ही अधिकारियों के आवासों के बाहर नालियों का पानी बहता है और यहां के अधिकतर आवासों में मैदान व सड़क में नालियों का पानी बहने से लोग परेशान हैं। वह इसकी शिकायत अपने विभाग में कर चुके हैं, लेकिन सुधान नहीं कराया जा रहा है। शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं होने से अब लोगों ने इस समस्या के बीच ही रह रहे हैं। लोगों को कहना है कि न तो नगर पालिका की ओर से यहां साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही विभाग की ओर से सुधार कराया जा रहा है।इसी तरह के हाल पुलिस लाइन के कुछ आवासों का हैं जहां पर साफ सफाई और गंदे पानी का उचित निकास नहीं होने से यहां रहने वाले परेशान हैं।

सिविल लाइन थाना के पास भी पडा रहता है कचरा

सिविल लाइन थाना के पास मौजूद पुराने आवासों के पास भी कचरे के ढेर पड़े रहते हैं और इसके लिए न तो विभाग के अधिकारी ध्यान देते हैं और न ही नगर पालिका की ओर से नियमित सफाई कराई जा रही है। ऐसे में थाना और आवास के बीच कचरा पड़ा होने से हवा में उड़कर कचरा घरों तक आ रहा है।