24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

महिला मंडल ने कराई कई तरह की प्रतियोगिताएं

less than 1 minute read
Google source verification
Maharaja Agrasen Jayanti Festival

Maharaja Agrasen Jayanti Festival

छतरपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत हो गई है। एक सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन महिलाओं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की आरती से की गई, जिसमें सभी अग्रवाल बंधु शामिल हुए। आरती के बाद महिला मंडल की संरक्षक इंदु अग्रवाल, अन्नपूर्णा अग्रवाल, विजया अग्रवाल, सोनम अग्रवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
अग्रवाल समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता संजय अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान सीनियर हाउजी प्रतियोगिता में सरला प्रकाश अग्रवाल प्रथम, अर्चना संजीव अग्रवाल द्तिीय और साधना नवल अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, हाउजी जूनियर प्रतियोगिता में प्रथम आन्या अग्रवाल, दूसरे स्थान पर तनिष्का अग्रवाल और तीसरे स्थान पर नमन अग्रवाल रहीं। इसी तरह कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर उमंग अग्रवाल, दूसरे पर श्रेय अग्रवाल और तीसरे पर पारुल अग्रवाल रहीं। पेपर क्रॉफ्ट प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल ,अंजलि अग्रवाल और सौम्या अग्रवाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में नेहा अग्रवाल प्रथम, वेदिका अग्रवाल द्तिीय और आयुषी अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। गणेश प्रतियोगिता में नीतू दिनेश अग्रवाल, सरिता दीपक अग्रवाल और इंदिरा विजय अग्रवाल विजेता रहीं। झटपट 1 मिनट प्रतियोगिता जूनियर में ख्याती अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल व श्रद्धा अग्रवाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थाप पर आईं। झटपट 1 मिनट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर दीपा अमित अग्रवाल, दूसरे स्थान पर मंजू लता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गायत्री मनीष अग्रवाल रहीं। इस अवसर पर आयोजित सीनियर सिटीजन प्रतियोगिता में उषा शंकरलाल अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, संपत अग्रवाल विजेता रहे।